राष्ट्रीय –आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र में संसद की लोकसभा में अपना लगातार 9वाँ केंद्रीय बजट पेश किया है। यह एक नया रिकॉर्ड है और इसके साथ ही उन्होंने भारत की आर्थिक दिशा 2026-27 के लिए घोषित कर दी है। यह बजट कई चीजों को सस्ता और महंगा करने वाला है-जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इस बजट के दौरान सरकार ने शराब को महँगा करने का संकेत दिया है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अब शराब पर टैक्स बोझ बढ़ सकता है, जिससे शराब की कीमतों में वृद्धि लोगों को महसूस होगी।
आज से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाया गया है, साथ ही एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई गई है, जिससे सिगरेट और तंबाकू महंगे हुए हैं। नए टैक्स ढांचे में 40% GST के साथ अतिरिक्त सेस और एक्साइज लागत जुड़ी है, और सिगरेट पर प्रति स्टिक शुल्क भी लागू हो रहा है। इसका सीधा असर यह होगा कि सिगरेट पीने वालों को अब पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
शराब पर टैक्स केंद्र द्वारा तय नहीं होता
अभी तक कुछ जरूरी सामानों पर राहत जारी रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि “शराब” पर टैक्स केंद्र द्वारा तय नहीं होता (राज्यों के एक्साइज टैक्स के अंतर्गत आता है), बजट के बाद बाजार में कुछ हिस्सों पर टैक्स में संशोधन घर खर्च पर असर डाल सकता
अनुज मौर्य


