सीएम ने किया 220 केवी पहाड़ी उपकेंद्र का लोकार्पण

28998

चित्रकूट। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 220 केवी उपकेंद्र पहाड़ी चित्रकूट का लोकार्पण आज ऑनलाइन एनआईसी के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र पहाड़ी के बन जाने से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सुचारू पोषण सुनिश्चित होगा एवं इन क्षेत्रों की लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा साथ ही साथ सौभाग्य योजना में जोड़े गए कनेक्शनों के कारण बढे हुए विद्युत भार को सम्मिलित करते हुए संपूर्ण जनपद को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि तहसील मानिकपुर, मऊ, राजापुर के सरैया एवं करबी पर्यटन स्थल चित्रकूट क्षेत्र की लगभग 7लाख की आबादी इस उपकेंद्र से लाभान्वित होगी।

लोकार्पण के दौरान एनआईसी चित्रकूट में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी चित्रकूट शेषमणि पांडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा के सुरेश अनुरागी, अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह, आर ई डब्ल्यू कांटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता शारदा प्रसाद, अधिशासी अभियंता रविकांत, उपखंड अधिकारी श्रीनिवास महा कुंड उपस्थित रहे।

👁 29K views
29K views
Click