● लॉकडाउन में राशन वितरण के नाम पर भाजपा की विपणन अधिकारी और कोटेदारों से रंगदारी
● बुंदेलखंड में वापस आये प्रवासियों की आर्थिक स्थिति बदतर, रोजगार देने का वादा सिर्फ कागजों पर
● 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा। शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दे
●जल संकट से जूझ रहा है बुंदेलखंड, सरकार को कोई फिक्र नही
● योगी सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, जंगलराज कायम, बुंदेलखंड भी अछूता नही:– डॉ अनूप पटेल
बाँदा—-शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस-कांफ्रेस में बोलते हुये प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनूप पटेल ने बुंदेलखंड में सेवा भाव के नाम पर भाजपा पर खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर की उगाही का आरोप लगाया। नरैनी से भाजपा विधायक द्वारा अतर्रा के विपणन अधिकारी से 200 क्विंटल खाद्यान्न की रंगदारी करने का आरोप लगाया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नरैनी से भाजपा विधायक के गुर्गे ने राशन वितरण करने के नाम पर अतर्रा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को 100-100 क्विंटल गेंहू-चावल देने के लिये धमकाना अराजकता का प्रतीक है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाये दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रकाशित खबरों के अनुसार ये वाकया जिलाधिकारी के संज्ञान में है। नरैनी विधायक व गुर्गे पर कड़ी कार्यवाई की मांग की।
उन्होंने आगे कहा कि सेवा भाव का असली काम कांग्रेस ने किया। अभी तक पूरे प्रदेश में तथा प्रदेश से बाहर कांग्रेस ने 90 लाख लोगों की मदद किया। भोजन, राशन, पानी, दवाइयां और मास्क की मदद किया। बाहर से आये प्रदेश के श्रमिक भाई-बहनों को घर पहुचाने के लिये कांग्रेस ने 1000 से ज्यादा बसे भी चलानी चाही लेकिन योगी सरकार ने राजनीतिक साजिशो के चलते बसो को चलने नही दिया, वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा भाव के आरोप में फर्जी धराये लगाकर जेल भेज दिया। 25 दिन से ज्यादा हो गये लेकिन लेकिन योगी सरकार की साजिशो के चलते प्रदेश अध्यक्ष अभी भी जेल है। यदि प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई नही हुयी तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।
डॉ पटेल ने आगे कहा कि वापस लौटे मजदूरो को न तो सही ढंग से क्वारंटाइन किया गया, न ही उन्हें मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। मजदूरो की आर्थिक हालात बदतर हो गयी है। सरकार की रोजगार देने के वायदे सिर्फ कागजों में है।सरकार को तुरंत उन्हें नगदी के रूप में मदद करनी चाहिये।
डॉ पटेल ने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रदेश सरकार को घेरा और इसे मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बडा बताया। घोटालेबके चलते हजारो योग्य अभ्यर्थी बाहर हो गये। कांग्रेस योग्य अभ्यर्थीयों के न्याय के पक्ष में है। शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
डॉ पटेल ने आगे कहा की बुंदेलखंड जल-संकट से जूझ रहा है। महिलाओ को 5 किमी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। जल संकट का समाधान करने के लिये सरकार को बुंदेलखंड पर फोकस करना चाहिये।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। जंगलराज कायम हो गया है। बुंदेलखंड में आम नागरिक भय से घरो में दुबके है जबकि अपराधी सत्ता की शह पाकर खुलेआम घूम रहे है। हिंसा, बलात्कार और मारपीट की घटनाये चरम पर है। सरकार को विपक्ष को दबाने की जगह अपराध पर लगाम लगाना चाहिये।
प्रेस-वार्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने शहर में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यो का विवरण दिया। अभी तक हजारो लोगो को भोजन, राशन किट, मास्क, सैनीटाइजर प्रदान किये गये। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बाँदा के लिये 1 ट्रक खाद्यान्न की सहायता भेजी जिसे पूरे जिले के सभी ब्लॉकों में वितरित किया गया। कई लोगोबके राशन कार्ड, जॉब कार्ड बनवाये गये है। अभी लल्लू की महारसोई लगातार चल रही है। हमारा सेवा कार्य जारी रहेगा।
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न लालू दुबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पवन देवी कोरी व अशोक वीर चौहान भी उपस्थित रहे।