सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

19508

दिनांक 17.02.2022 को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक युवक पंकज सिंह उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र शारदा शरण सिंह निवासी रायपुर तियाई थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी, जिसके संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 109/2022 धारा 500, 504, 505 भादंवि व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष लालगंज श्री कमलेश कुमार पाल मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र /तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ अभय प्रताप सिंह उपरोक्त को कस्बा रानीगंज कैथौला से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

पंकज सिंह उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र शारदा शरण सिंह निवासी रायपुर तियाई थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार पाल मय टीम थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 19.5K views
19.5K views
Click