सौतेली मां का हैरान कर देने वाला मामला घर से 40 किलोमीटर दूर बेटी को छोड़कर हुई फरार

128977

सलोन रायबरेली बेटी को दूसरे जनपद में अकेला छोड़कर सौतेली मां फरार हो गई। मामला रायबरेली जिले के सलोन कस्बे का है।बच्ची के रोने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सलोन पुलिस ने लड़की को उसके बताए पते पर स कुशल पहुंचाया हैमां यानी ममता भरी छांव। ऐसा आंचल, जो दुखों की तपती धूप से बचाता है।

लेकिन एक सौतेली मां ने सोमवार को इस शब्दों के मायने ही बदलकर रख दिए। बेटी से छुटकारा पाने के लिए उसे घर से 40 किलोमीटर दूर  छोड़कर भाग गई। सलोन कोतवाल ने बताया कि मूलरूप से देव चौराहा, घुइसरनाथ जिला प्रतापगढ़ के निवासी 12 वर्षीय आंचल पुत्री उदयराज को उसकी माँ घर ये बता कर लाइ की  उसका कुछ काम सलोन मे है उसके बाद उसकी मां उसे लेकर सलोंन कस्बा पहुंची और परषदेपुर रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास उसे बैठा कर बोली मैं अपना काम निपटा के आ रही हूं तब तक तुम यही बैठो काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसकी मां नहीं लौटी तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी बच्ची को रोता देख स्थानीय लोगों ने जब उससे पूछा तो पूरे मामले की असलियत पता चली इसके बाद स्थानीय लोगों ने उस बच्ची को भोजन कराया और उसके बाद पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने साथ ले जाकर बताएं पते पर सकुशल छोड़ा..

👁 129K views
129K views
Click