सौरभ मिश्रा ने की चित्रकूट एक्सप्रेस का ठहराव इचौली में पुनः बनाने की मांग

17150

इचौली (हमीरपुर): Covid-19 के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेन बंद कर दी थी एवं कुछ समय लखनऊ जबलपुर चित्रकूट कोविड स्पेशल 05206/05 ट्रेन चलाई जा रही है।
सादर अवगत कराना है कि लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे स्टेशन में विगत कई दशकों से था। परन्तु वर्तमान में उक्त ट्रेन का ठहराव के इचौली रेलवे स्टेशन पर नही किया गया है।
हमीरपुर व महोबा जिलों की बड़ी आबादी इस इचौली रेलवे स्टेशन पर ही आश्रित है, परिणाम स्वरुप इस क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों, मरीजों सहित सम्पूर्ण आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस का ठहराव इचौली रेलवे स्टेशन पर बनाने हेतु सौरभ मिश्रा ने स्टेशन प्रबंधक बाँदा के द्वारा मण्डलीय रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजा है।

👁 17.2K views
17.2K views
Click