महराजगंज रायबरेली, लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर रहे नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की मांग पूरी होने पर आखिरकार कर्मियों नें हड़ताल समाप्त कर सफाई व्यवस्था अपने हाथ में ली। बताते चले की शुक्रवार की देर रात अलाव जलाने की बाबत दरोगा देवेंद्र भदौरिया द्वारा सफाई कर्मचारी तुषार कों कस्बा स्थित चौकी के कमरे में ले जाकर गाली गलौज एवं जूता लात करने से आक्रोशित सफाई कर्मियों नें झाडू रख हड़ताल शुरू कर दीं। इस दौरान कोतवाली गेट पर मृतक पशुओं एवं कूड़ा फेंक कर्मियों नें अपने आक्रोश कों भी जाहिर किया।
हड़ताल के तीसरे दिन सोमवार कों भी सफाई कर्मी अपने कामकाज पर वापस नहीं आए जिस पर उच्चाधिकारियों पर दबाव एवं नगर में जगह जगह कूड़ा फैला देखा गया। मामले में सोमवार की दोपहर सभासदों द्वारा मध्यस्तता करने पर सफाई कर्मियों नें चेयरमैन व ईओ कों ज्ञापन देते हुए दो दिन का समय देते हुए एसएसआई के स्थानांतरण की मांग की। जिस पर ईओ रामाशीष वर्मा द्वारा बताया की सफाई कर्मियों की मांग मान ली गयी हैं, कोतवाल जगदीश यादव नें बताया हैं की आरोपित दरोगा देवेंद्र भदौरिया का स्थानांतरण उच्चाधिकारियों द्वारा कर दिया गया हैं। जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों नें झाडू उठा नगर में साफ सफाई शुरू कर दीं हैं।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट
हड़ताल पर रहे नगर पंचायत के सफाई कर्मियों
👁 28.7K views
28.7K views
Click


