हरकदम पर बेटे के साथ खड़ी नज़र आती हैं हीराबेन मोदी

16262

पीएम मोदी की मां ने गांधीनगर में जलाए दीप

(दीपक तिवारी एमपी धमाका की रिपोर्ट)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी अपने बेटे के हर कदम में साथ खड़ी नजर आती हैं। कोरोना से लड़ाई की जंग में पीएम मोदी की मां ने कर्फ्यू वाले दिन 22 मार्च को जहां देशवासियों के साथ थाली बजाई थी और अब 5 अप्रैल को उन्होंने अपने घर के बाहर गांधीनगर में दीपक प्रज्वलित कर दुनिया में कोरोना के खिलाफ जंग में एकता का संदेश दिया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर मां हीरा बा ने अपनी निजी बचत से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम केयर फंड में 25 हजार रुपए की राशि दान में भी दी। पूज्य हीरा बा के इस सेवा भाव से प्रेरित होकर उनके पड़ोसी पटेल परिवार के 11 वर्षीय पुत्र रुद्र पटेल ने अपना जन्मदिन ना मनाते हुए ₹ एक लाख का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा।

गांधीनगर के एक छोटे फ्लैट में हीरा बा के साथ उनके सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी रहते हैं।

👁 16.3K views
16.3K views
Click