हिंदू से प्यार हुआ तो धर्म बदलकर आरजू से बन गई आरती ,विधि विधान से रचाई गई शादी

5889

महोबा , बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक युवती ने प्रेमी को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। जनपद के पनवाड़ी कस्बा के पास स्थित गौरैया दाई मंदिर में सनातन धर्म के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से अपने प्रेमी दिनेश जायसवाल के साथ से विवाह रचाया है। युवती हिंदू धर्म अपना आरजू राइन से आरती जयसवाल बन गई है। पंडित जी और वहां मौजूद युवक के परिजनों ने दोनों को जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद दिया है।

आरजू राइन से आरती जयसवाल बनी युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर प्रेमी दिनेश जायसवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। एक दूसरे को वरमाला पहनाई है तो पति दिनेश ने मांग भरकर मंगल सूत्र पहनाया है। और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया है। और आरती को हमेशा के लिए अपनी अर्धांगिनी बना लिया है। मंदिर में हुए विवाह में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई तो वही शादी के बाद दुल्हन ने जय श्री राम के नारे लगा अपनी खुशी व्यक्त की है। दुल्हन बनी मुस्लिम युवती ने बताया कि उसने मुस्लिम धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया है। वह अब आरजू से आरती बन गई है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 5.9K views
5.9K views
Click