होटल व रेस्टोरेन्ट में चला अग्निशमन विभाग का उपकरण चेकिंग अभियान

11906

महोबा , जनपद में स्थापित होटलों में लगे अग्निशमन उपकरणों को फायर सर्विस टीम द्वारा चेक किया गया, वहाँ मौजूद स्टाफ को अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण भी  दिया गया एवं पायी गई कमियों को समयावधी में पूर्ण करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये। यहां होटलो और ढाबों में की – गयी चेकिंग के दौरान पायी गयी – कमियों के लिये एक निश्चित समय सीमा संचालकों को दी – गयी है यदि निर्धारित की गयी  समय सीमा के भीतर कमियों को – दूर नही किया गया तो कार्यवाही की बात कही गयी है।

भीषण – गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये फायर सर्विस टीम द्वारा लगातार शहर- समेत जिले में चलने वाले होटल, – रेस्टोरेन्ट, ढाबों, वैवाहिक घरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और यहां अग्निशमन उपकरणों को देखा भाला जा रहा है, तैनात स्टाफ को आग बुझाने के प्रशिक्षण दिये जा रहे है और उन्हें उपकरणों के रखरखाव की बारीकियां भी बतायी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में खास अहतियाद बरतने की जरूरत रही है और जरा सी लापरवाही मुश्किल में डाल देती है। लिहाजा मुश्किल से बचने के लिये सावधानी बेहद जरूरी है। सावधानी अनेक तरह की दुर्घटनाओं को विराम लगाती है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.9K views
11.9K views
Click