होंडा सिटी व बाइक में हुई भीषण भिड़ंत, दो की मौके पर मौत एक की हालत गंभीर

12013

लालगंज,रायबरेली- कार व बाइक की टक्कर मे दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम पूरे बछऊ मजरे बन्नामऊ निवासी धर्मेंद्र यादव कार से गांव के ही एक युवक के साथ लालगंज से रेलकोच की तरफ जा रहा था। जबकि बाइक सवार रहीसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन तथा खैरुल इस्लाम पुत्र शमशुल इस्लाम निवासी बहाई रायबरेली की तरफ से आ रहे थे। लालगंज रायबरेली मुख्य मार्ग पर बाल्हेमऊ गांव के सामने कार और बाइक में भिड़ंत हो गई जिसमें तीनों घायल हो गए।खैरुल इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि धर्मेंद्र यादव तथा रईसुद्दीन को लालगंज पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि रईसुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 12K views
12K views
Click