अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सीओ डॉ. बीनू सिह को किया गया सम्मानित

21241

बाराबंकी

आपको बताते चले की जहा आज पूरे विश्व मे महिला दिवस के अवसर पर जगह जगह महिला कार्यक्रम रखा गया है वही आज जनपद बाराबंकी द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदरगढ़ मे प्रबन्धक के नेत्तवृ मे समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ के उपस्थिति मे विघालय के समस्त स्टाप व बालिकाओ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ दिन पर नारी सुरक्षा नारी सम्मान पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रायगंण मे रखा गया है ।

जहा पर स्कूल की बालिकाओ ने अपने कला का प्रदर्शन करते हुये बडे ही स्नेह ढंग से महिला जागरूक कार्यक्रम को सफल बनाया 8 मार्च 2022 अंतर्राष्ट्रीय दिवस महिला दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूम मे महिला सीओ डाक्टर बीनू सिह पहुचकर महिला कार्यक्रम को सफल बनाते हुये महिलाओ को जागरूक किया व महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी महिलाओं को जागरूक रहने के लिये प्रकाश डाला स्कूल प्रबन्धक व समस्त सम्मानित स्टाप व महिलाओं के द्वारा क्षेत्राधिकारी हैदरगंढ डॉ बीनू सिह को सम्मानित किया गया महिला कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली क्षेत्राधिकारी डाक्टर बीनू सिह को सम्मानित लोगो के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया एंव कार्यक्रम को सफल बनाने वाले बालिकाओ को पुरस्कृत करते हुये उनका मनोबल बढाया।

शैलेश सोनी रिपोर्ट

👁 21.2K views
21.2K views
Click