अंतिम संस्कार के बजाए सुबह फिर परिजनों ने किया हंगामा, पीएसी तैनात

23217

 


विधवा पेंशन व पारिवारिक लाभ योजना का लाभ मिलेगा मनोज की विधवा को – एसडीएम


कुलपहाड ( महोबा )
मोहल्ले के लोगों द्वारा की गई पिटाई से क्षुब्ध स्थानीय युवक द्वारा ट्रेन से कटकर की गई आत्महत्या के प्रकरण में दूसरे दिन भी परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बजाए जमकर हंगामा किया . हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने पीएसी बुला ली . पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित कुछ युवकों को गिरफ्त में ले लिया है . एसडीएम मो. अवेश ने मृतक मनोज की पत्नी को विधवा पेंशन व पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने एवं दोषियों पर कार्यवाही के साथ आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया है .
नगर के कठवरिया मोहल्ला निवासी वृंदावन अहिरवार के इकलौते बेटे मनोज ने शनिवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी . इस घटना के एक दिन पहले मनोज की मोहल्ले के आधा दर्जन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी थी . मृतक मनोज के पिता वृंदावन के अनुसार मनोज ने पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है . रविवार को देर शाम कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया था . स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपी युवकों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था . सोमवार को सुबह लगभग साढे नौ बजे फिर से परिजनों ने नौगांव मार्ग पर हंगामा करना शुरु कर दिया . जिससे यूपी – एमपी मार्ग अवरुद्ध हो गया . सूचना मिलते ही एसडीएम मो. अवेश , सीओ रामप्रवेश राय , एसएचओ अनूप कुमार दुबे , अजनर एसओ शशि कुमार पांडेय , पीएसी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई . अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया . तब कहीं जाकर परिजन मृतक मनोज का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए . लगभग दो घंटे तक प्रशासन हंगामे के कारण हलाकान रहा . दोपहर बाद मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया है .

👁 23.2K views
23.2K views
Click