अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियां के झुंड ने किया हमला एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

10966

रायबरेली – शहर के गल्ला मंडी स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करने गए लोगो पर मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया. इस शव यात्रा में शामिल 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों को आनंन फानन में अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। मधुमक्खियां के हमले से आए हुए अन्य लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग खड़े हुए।

आपको बताते चले शव यात्रा पर मधुमक्खियां ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था मे घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 11K views
11K views
Click