बेलाताल ( महोबा ) बेलाताल विकास खंड के तमाम गांवों में टिड्डियाें ने डेरा जमा लिया है। जिससे गांव में किसानों में दहशत व्याप्त है। किसानों को अपनी हरी भरी फसल के चौपट होने का डर सताने लगा है।
बेलाताल विकास खंड के ग्राम अकौना, बछेछर, महुआबांध, रामूपुरा आदि तमाम गांवों में टिड्डियां की भारी संख्या में आमद हो गई है। जिससे गांव के किसान टिड्डियों को लेकर परेशान हो गए हैं। परिवार के परिवार खेतों पर इकट्ठे हो गए हैं। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य बरतन, थाली बजाकर शोर कर रहे हैं ताकि टिड्डियां भाग जाएँ।



👁 19K views
19K views
Click


