महोब, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे प्रो. प्रदीप कुमार मुख्य वक़्ता, प्रधानाचार्या सरगम खरे, आदर्श चक्रवर्ती जिला सोशल मीडिया संयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम मे छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से वोट डालने का संदेश दिया था।
छात्राओं के इस रंगोली भरे प्रयास की काफी सराहना भी हुयी। डॉ. प्रदीप कुमार ने सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत और लोकतंत्र होने के मूल्य का परिचय बच्चो को कराया और बच्चो की क्या भूमिका हो सकती है इस राष्ट्रीय महापर्व में इसके बारे मे समझाया। प्रधानाचार्य ने अपनी अनोखी कविता के माध्यम से मन मोह लिया। सरगम खरे अक्सर अपना योगदान अलग अलग भूमिकाओं को अदा कर देती रहती है। वही आदर्श चक्रवर्ती ने बच्चो को एक वोट की कीमत समझायी और उनकी जिम्मेदारी इस लोकतंत्र के पर्व मे क्या है इसके बारे में भी बताया।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नें संगोष्ठी के माध्यम से मतदान की बताई अहमियत
👁 27.4K views
27.4K views
Click


