अगर आप जिले में ही रह कर करना अच्छी सरकारी जॉब, लेना चाहते हैं अच्छी सैलेरी तो ये खबर आपके लिए ही हैं

32048

विशेषज्ञ डिजास्टर प्रोफेशनल पद हेतु करें आवेदन
रायबरेली
जनपद रायबरेली में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में  आपदा प्रबंधन कार्य हेतु आपदा विशेषज डिजास्टर प्रोफेशनल 1 पद नियत मानदेय 50,000 प्रतिमाह पर संविदा के आधार पर रखे जाने हेतु योग्य इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।अर्हता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक उपाधि अनिवार्य अर्हता है। स्नातक के साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट अथवा डिप्लोमा धारक को वरीयता प्रदान की जाएगी। अनुभव – आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य का 3 वर्ष का अनुभव। आयु – 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष। आवेदन शुल्क – अभ्यर्थियों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं दिया जाना है अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार हेतु आने-जाने का खर्च स्वयं वहन किया जाएगा।
आवेदन पत्र भेजने का पता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रायबरेली।आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून 2021 है। विस्तृत जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी (प्र0) एवं (वि0 एवं रा0) कार्यालय रायबरेली संपर्क कर सकते हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 32K views
32K views
Click