जैतपुर ( महोबा )
सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ जगह-जगह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है। ट्रेन में आग लगाने की घटनाएं आक्रोशित युवाओं द्वारा की गई है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन बेलाताल पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। आरपीएफ और रेलवे पुलिस अलर्ट पर है। वहीं रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग भी सतर्क है।
रेलवे स्टेशन बेलाताल पर पुलिस फोर्स के साथ पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं खुफिया पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
👁 5K views
5K views
Click


