अचानक बड़ा गंगा का जलस्तर सैकड़ो बीघे फसल जलमग्न

18376

डलमऊ रायबरेली – नरौरा बांध से छोडे गये पानी के चलते गंगा नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने तराई क्षेत्र की करीब सैकड़ो बीघा फसल जल मग्न हो गई जिसके चलते तरबूज खरबूजा खीरा ककड़ी साग सब्जी आदि की फसल जल मग्न होकर नष्ट हो गई है किसानों ने किसी तरह सूत पर पैसा लेकर फसल को तैयार करने में जी तोड़ मेहनत की थी लेकिन नरौरा बांध से अचानक छोड़े गए पानी से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिसके चलते फसलें जल मग्न होकर नष्ट हो गई है केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को सुबह 8 बजे 94.820 सेंटीमीटर था दोपहर एक बजे 94.860तक पहुंच गया है। गंगा नदी का जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है  गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से कटरी क्षेत्र के जहांगीराबाद, चक मलिक भीटी,पूरे रेवती , लुक चांदपुर,कल्याणपुर बेंती, सहित दर्जनों गांव के किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 18.4K views
18.4K views
Click