अच्छी पहल भूखे और असहाय लोगों को बांटा गया भोजन

23319

नसीराबाद (रायबरेली)। नगर पंचायत नसीराबाद में अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद हारून ने ग़रीबो और असहाय लोगो को खाने की व्यवस्था कराई। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद हारून द्वारा कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत मे लॉकडाउन के दौरान नगर क्षेत्र में जिन लोगों ने खाना नहीं खाया था उन लोगों को खाना की व्यवस्था कराई।एसडीएम और सीओ ने अपने हाथों से लोगो को खाने के पैकेट दिए। मोहम्मद हारून ने कस्बे के कई गरीब असाहय लोगों से कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो हमें बताएं हम उनकी हर संभव प्रयास करने की मदद करेंगे। वही दोपहर बाद सलोन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह, सीओ राम किशोर सिह, थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर,अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने अपने अधीनस्थों के साथ नसीराबाद कस्बे का जायजा लिया। एसडीएम आशीष सिंह और सीओ राम किशोर सिंह ने लोगो से अपने घरों पर रहने की हिदायत दी गई।वही एस ओ रवींद्र सोनकर ने बताया कि थाना क्षेत्र में जनता लॉकडाउन का पालन कर रही हैं।पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है। कहीं भी कोई समस्या नही है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 23.3K views
23.3K views
Click