अजय कुमार होंगे डलमऊ के नए तहसीलदार

13711

डलमऊ, रायबरेली। शासकीय कार्य एवं जनहित को देखते हुए जिला अधिकारी रायबरेली माला श्रीवास्तव के द्वारा जिले के तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है डलमऊ तहसील में तैरना तहसीलदार उमेश चंद्र का स्थानांतरण सलोन तहसील में किया गया है।

वही ऊंचाहार तहसील में तैनात तहसीलदार अजय कुमार का स्थानांतरण तहसील डलमऊ में किया गया है ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से तहसीलदार उमेश चंद्र की कार्यशैली को लेकर डलमऊ तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विमुख चल रहे थे और उनके स्थानांतरण की मांग कर रहे थे।

पिछले दिनों आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिला अधिकारी रायबरेली माला श्रीवास्तव से तहसीलदार डलमऊ की कार्यशैली को लेकर शिकायत भी की थी।

  • विमल मौर्य
👁 13.7K views
13.7K views
Click