अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ ने 19वें दिन की शानदार कमाई, कमा डाले इतने करोड़

23522

Tanhaji: The Unsung Warrior

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, काजोल, और सैफ अली खान की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को रिलीज हुए 19 दिन पूरे हो चुके हैं, हालांकि अभी भी फिल्म की कमाई में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है. अजय देवगन की फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने न केवल धुआंधार कमाई की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी बनाया है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहै है कि 19वें दिन यानी मंगलवार को ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से फिल्म ने इन तीन हफ्तों में 221 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है, हालांकि इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं.

Watch Trailer :

👁 23.5K views
23.5K views
Click