अज्ञात कारणों से लगी आग से फसल जलकर राख

18738

महराजगंज, रायबरेली। अज्ञात कारणों से लगी आग में जहां छः किसानों की गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी तो वहीं दूसरी घटना में छप्पर में आग लगने से एक मजदूर की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गयी।

दोनो ही घटनाओं में ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी पर राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।

मंगलवार दोपहर में मोन गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से खेत में खड़ी 6 किसानों की फसल जल गयी। आग की जानकारी होते ही आस पास के ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पडे़ और दमकल को सूचना दे दी। दमकल व ग्रामीणों की मदद से जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक 2 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गयी। 6 किसानों में एडवोकेट सुशील पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह सिब्बू, राघवेन्द्र सिंह, उपेंद्र सिंह बब्बू व आलोक सिंह सामिल हैं।

वहीं दूसरी घटना में क्षेत्र के पूरे चरी मजरे पहाड़पुर गांव निवासी मजदूर राम बरन पुत्र अशर्फीलाल के छप्पर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व ग्रामीणों की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन छप्पर के नीचे रखा गेहूं, धान, आटा, कपड़े बिस्तर सहित सारी गृहस्थी जल कर राख हो गई। लेखपाल विवेक सिंह ने कहा कि मौका मुआयना कर रिपोर्ट सौंपी दी गई है। तहसीलदार अभिनव पाठक ने बताया कि लेखपाल को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। संभव मदद दिलाई जाएगी।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 18.7K views
18.7K views
Click