अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

6039

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के सुवनसा नौरेडा फतनपुर थाना क्षेत्र में नहर पुलिया के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी जिसकी पहचान ग्रामीणों ने सीमा देवी पत्नी अशोक कुमार के रूप में की गई वहीं मृतका के भाई जय प्रकाश पुत्र हृदय नारायण निवासी भसोट थाना पवारा जनपद जौनपुर की तहरीर पर फतनपुर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 147 / 20 धारा 302 201 भारतीय दंड विधान बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है उसी के परिपेक्ष में आज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ अभिषेक सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए शीघ्र अनावरण करने को कहा।

👁 6K views
6K views
Click