अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

24076

बछरावां -रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीम टीकर गांव के पास एक 35 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र राम उजागर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चेरी खेड़ा साइकिल से अपनी ससुराल हसनगंज शुक्रवार रात 7:00 बजे के लगभग साइकिल से जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व हुई थी उसके दो बच्चे एक लड़का जिसकी उम्र 3 वर्ष और एक लड़की जिसकी उम्र 6 वर्ष है वह अपने पीछे छोड़ गया है बछरावां पुलिस ने युवक के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

👁 24.1K views
24.1K views
Click