अटौरा बुजुर्ग में अनोखा भंडारा, बड़े मंगल पर नेहा जूस कॉर्नर ने हजारों लोगों को बांटी कोल्ड ड्रिंक

6793

रायबरेली। बड़े मंगल के अवसर पर ग्राम सभा अटौरा बुजुर्ग में एक अनोखे भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नेहा जूस कॉर्नर द्वारा राहगीरों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के बीच हजारों की संख्या में कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। भीषण गर्मी के बीच ठंडे पेय पदार्थ पाकर लोगों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।
भंडारे में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि सेवा भाव और जनकल्याण की भावना से यह विशेष भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले सभी लोगों को निशुल्क कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई गई।
क्षेत्र के लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार का आयोजन लोगों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। भंडारा देर शाम तक चलता रहा और हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप कोल्ड ड्रिंक ग्रहण की।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 6.8K views
6.8K views
Click