अनंत चतुर्दशी और सरदार भगत सिंह जयंती हर्षोल्लास के साथ मना

4599

महराजगंज, रायबरेली। महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में अनंत चतुर्दशी व सरदार भगत सिंह के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शहीद ए आज़म भगत सिंह का जन्मदिन मनाते हुए बताया कि भारत माता की गुलामी की बेड़ियों को खत्म करने हेतु बहुत कम उम्र में सेंट्रल असेंबली में बम फेंका। जिससे ब्रिटिश प्रशासन भव्यक्रांति हो गया।

भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी दे दी गई थी इन शहीदों को हम सभी दिल के प्यार करते हैं तथा देश की प्रति हम सभी उनके बताए गए पदचिन्हों पर चलकर गर्व की अनुभूति करते हैं।

वही भाद्रपद शुक्ल पक्ष अनंत चतुर्दशी के विषय में बताया तथा अनंता को दिखाकर उसकी 14 गुटों के विषय में बताते हुए कहा कि विष्णु भगवान का समर्पित या अभिमंत्रित सूत्र धन धान्य सौभाग्य एवं यश देने वाला होता है इससे जुड़ी कहानी सुमंत ऋषि उनकी पत्नी दीक्षा पुत्री सुशील ने तथा भगवान कृष्ण के कहने पर पांडवों ने अपने संकट काल में इस व्रत को किया था।आज ही के दिन गणेश प्रतिमाओं का जल विसर्जन भी होता है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 4.6K views
4.6K views
Click