अनियंत्रित वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

18515

रिपोर्ट – प्रदीप गुप्ता

सलोन (रायबरेली)। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने कपड़ा व्यवसाई समेत दो लोगो को टक्कर मार दी।गम्भीर रूप से घायल दोनो युवको को पीएचसी सलोन लाया गया।यहाँ कपड़ा व्यवसाई ने दम तोड़ दिया। वही दूसरे युवक को उपचार के दौरान घर भेज दिया गया है। सलोन कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलोन निवासी विकास रस्तोगी पुत्र आनंद प्रकाश रस्तोगी अखिलेश रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय बद्री रस्तोगी समिट रस्तोगी और जिंतेंद्र रस्तोगी प्रतिदिन शाम को टहलने निकलते है। रविवार शाम चारो युवक शाम साढ़े सात बजे टहलकर घर वापस लौट रहे थे।एसडीएम ऑफिस के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने कपड़ा व्यवसाई विकास और अखिलेश को जोरदार टक्कर मारकर घटना स्थल से भाग निकला।वही स्थानीय लोगो ने घायलो को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया।यहाँ डाक्टर नायक ने विकास को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरे युवक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव का पंचनामा भर रही थी।

👁 18.5K views
18.5K views
Click