अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डीएम ने किया सम्मानित

13296

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल एवं पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें डा0 रीना प्रसाद सीएमएस महिला, डा0 पारूल सक्सेना महिला चिकित्सक, डा0 प्रमिला देवी चिकित्सक, रश्मी मिश्रा अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मरूआन, कुसुम मौर्या प्रवक्ता राजकीय बालिका इण्टर कालेज वरहदा, बविता आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरायसागर, ममता सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री सदर, उषा मौर्या लेखपाल सदर, दीपांशी श्रीवास्तव महिला मंगल दल शिवगढ़, सारिका पटेल महिला मंगल दल सदर, आंचल श्रीवास्तव एसएसजी बिहार, कान्ती मौर्या एकता संकुल हैसी परजी, शोभा देवी चाइल्ड लाइन, रश्मी सिंह ई-रिक्शा चालक, डा0 स्वेता सिंह एसआरजी, वत्सला सिंह एएनएम चिलबिला, बविता सिंह आशा सदर, रेखा यादव आशा मझौली पट्टी, बिन्दुमाला सफाई कर्मचारी सदर, फूला देवी सफाई कर्मचारी शिवगढ़, समा ग्राम पंचायत अधिकारी सदर, महिला कल्याण अधिकारी जया यादव, जिला समन्वयक वन्दना शुक्ला एवं प्रिया जायसवाल, मंजुला रानी मानधाता वार्डेन, सीमा मिश्रा शिवगढ़ वार्डेन, तैय्यबा खातून मंगरौरा वार्डेन, महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सजीव माडल के प्रदर्शनी तैयार कर उसका प्रदर्शन कराने पर प्रभारी प्रधानाचार्य फरहीन मॉडल पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह मानधाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला सुरक्षा पर आधारित मनमोहक प्रदर्शनी हेतु मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के छात्रा/छात्र आस्था सिंह, भावरी सिंह, शुभांगी सिंह, श्रृष्टि अग्रहरी, प्रिया शुक्ला, आयुष अग्रहरि को सम्मानित किया गया। जीजीआईसी की छात्रा दीपांजली द्वारा कार्ड बोर्ड पर महिला सुरक्षा चक्र तैयार किये जाने पर सम्मानित किया गया।

👁 13.3K views
13.3K views
Click