रोते-बिलखते बच्चे को उसके परिवार से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां

18131

अयोध्या। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची तो देखा एक चार साल का लड़का बुरी तरह रो रहा है। उससे बात करने पर कुछ नहीं बोल रहा था। बस रोए जा रहा था। बच्चे से प्यार से बात करके उसे पहले फ्रूटी पिलाई फिर उसका गांव का नाम पूछा तो वह बस रामपुर भगन ही बता पाया।

फिर उसे रामपुर भगन लाकर काफी खोजबीन के बाद उसका घर मिल पाया। बच्चे को पाकर उसके परिवार के लोग बहुत खुश हुए।

बच्चा रिहान अपनी मां से मिलकर एक दम खुश हो गया। गांव वालों तथा बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 18.1K views
18.1K views
Click