अपराधी ने साथियों के साथ किया बाप-बेटे पर जानलेवा हमला

10016

रिपोर्ट- विनोद शर्मा

हेडर – चित्रकूट के कामता गाँव में आदतन अपराधी ने साथियों सहित किया बाप और बेटे पर जान लेवा हमला। बाप की हालत गंभीर।सतना रेफर।

सतना – जिले के प्रसिद्ध धर्म स्थल चित्रकूट के कामता गाँव में आदतन अपराधी दस्सा उर्फ आशीष पटेल ने अपने 10 से 15 साथियों के साथ मिलकर दिन में लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच ग्राम कामता निवासी अजय मिश्रा के उपर उस समय जानलेवा हमला कर दिया,जिस समय अजय मिश्रा अपने खेत में कुछ काम करवा रहे थे। गौर तलब है कि इसी आदतन अपराधी के द्वारा आज से एक दिन पहले अजय मिश्रा के पुत्र सचिन मिश्रा के साथ मारपीट की गई थी। पिता पुत्र दोनों के द्वारा थाना नयागांव में एफ आई आर दर्ज कराई गई है।अजय मिश्रा के द्वारा दर्ज कराई गई एफ आई आर में दस्सा उर्फ आशीष पटेल के साथ तीन अन्य नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के नाम दिए गए हैं। पुलिस द्वारा आज पिता और पुत्र दोनों का मेडिकल कराया गया। गंभीर हालत होने पर अजय मिश्रा को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।आदतन अपराधी दस्सा उर्फ आशीष पटेल के ऊपर थाना नयागांव में ही तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। चित्रकूट के प्रसिद्ध लाल तेल व्यवसाई ब्रजेश रावत के मुनीम से कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित सरयू धारा नामक स्थान पर हुई लूट के मामले में भी दस्सा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन नाबालिग होने के चलते दस्सा जमानत पर रिहा हो कर इस समय बाहर चल रहा था।

चित्रकूट से विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

👁 10K views
10K views
Click