अफवाहों पर ध्यान न दें व संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को दे :थानाध्यक्ष राजेश सिंह
लालगंज(रायबरेली)!कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को पकड़ने के लिए गिरोह की सक्रियता की अफवाह से लोग दहशत में हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विशुनखेडा गांव के पास चार लोगों की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया,किन्तु जाँच मे पता चला कि युवक अपने दोस्त से मिलने आये थे। दूसरी घटना कोरिहरा गांव के पास लोडर चालक को बच्चा चोर समझ कर उसकि पिटाई कर दी गई पुलिस ने किसी चालक की जान बचाई कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि बच्चे पकड़ने वाले गिरोह क्षेत्र के इर्द-गिर्द नहीं है फिर भी हल्का पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया है व लोगों से भी अपील की कि संदिग्ध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी बात कही है!साथ ही साथ यह भी कहा कि अफवाह के चलते किसी बेगुनाह को मारे पीटें नहीं संदिग्ध को तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून को अपने हाथों में न लें! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
अफवाह से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल
👁 15K views
15K views
Click


