अब फिर कहाँ हो गया पुलिस टीम पर हमला

41999

आगरा में लॉकडाउन में पालन कराने वाली पुलिस टीम पर सीमा पार कर रहे कुछ लोगों ने ही हमला कर दिया। दरअसल, शनिवार की शाम को बसई जगनेर के तांतपुर से लगे राजस्थान से एक दर्जन से अधिक युवकों ने जबरन आने की कोशिश की, जिस पर वहां तैनात पुलिस के रोकने पर हमला बोल दिया। एक को दबोचते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना बसई जगनेर की सीमा राजस्थान से लगती है। शनिवार की शाम को छह बजे एसआई पंकज यादव की ड्यूटी सीमा पर लगी हुई थी। इसी दौरान भरतपुर की ओर से आए 10-15 लोग आगरा की सीमा में आने लगे। जिस पर तैनात फोर्स ने उन्हें आने से रोकने की कोशिश की। इस बात पर युवक पर भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस पर बरसाए पत्थर

इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों पर युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें लाठी से खदेड़ने की कोशिश की। इस पर युवकों के कुछ साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया हमले का एक आरोपित वकील निवासी थाना कोट,भरतपुर को तमंचे समेत दबोच लिया। बाकी सभी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

👁 42K views
42K views
Click