बेलाताल ( महोबा )
जैतपुर के डॉ सतीश सिंह राजपूत के भांजे अभय प्रताप सिंह का नीट में चयन हो गया है .
अभय प्रताप सिंह ने 18000 रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है . उसने 720 में 585 अंक प्राप्त किए हैं . अभय ने कुलपहाड के जीबी इस्लामिया से 2016 में 88.5 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल एवं डीएवी इंटर कॉलेज महोबा से सन 2018 में 73 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की उत्तीर्ण की थी . बिना कोचिंग के जैतपुर में रहकर अभय के नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है .
👁 15.2K views
15.2K views
Click


