अयोध्या अंबेडकर नगर सीट से लड़ेंगे एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे अनूप पाण्डेय

13954

अयोध्या:————–
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने 2 सेटों में में खरीदा नामांकन पत्र।
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने मंगलवार को अयोध्या अंबेडकर नगर विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला द्वारा उन्हें अयोध्या अंबेडकर नगर से एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके लिए वह भारी तादाद में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ 19 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के शिवतर निवासी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप पांडेय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश तिवारी, संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, जिला सचिव बद्री प्रसाद शर्मा, सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष शुभेंद्र सिंह बाबुल, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सोनी सहित संगठन से जुड़े लोगों द्वारा एमएलसी के चुनाव में संगठन द्वारा अपने प्रत्याशी उतारे जाने पर खुशी जताई गई है। और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया गया है। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने बताया कि अयोध्या और अंबेडकर नगर जनपद के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से दमदारी के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ा जाएगा। और जीत हासिल की जाएगी।

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या।

👁 14K views
14K views
Click