अयोध्या के दो छात्र शिवा और पायल ने शुरू की शिक्षा की एक अनूठी पहल

13549

अयोध्या। अयोध्या में जो बच्चे गरीब असहाय व कबाड़ बिनते थे तथा शिक्षा से दूर थे। उन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य रिषब शर्मा उर्फ शिवा और पायल शर्मा उर्फ शिवानी के द्वारा हम सबका स्कूल में खुले आसमान के नीचे निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है।

जो बच्चे कबाड़ बीनते थे और शिक्षा से वंचित थे अब वे बच्चे रोजाना निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए हम सबका स्कूल में जाते हैं और उन बच्चों को रोजाना रिषब शर्मा उर्फ शिवा और पायल शर्मा उर्फ शिवानी के द्वारा निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य में रोजाना इनके पिता बलराम जी जो एसएसपी ऑफिस में नियुक्त है रोजाना इनके साथ जाते हैं और इनका इस पुनीत कार्य में पूरा सहयोग करते हैं। यह अनूठी पहल खाकी वाले गुरुजी सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव के कार्यों से प्रेरित होकर शुरू की गई है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 13.5K views
13.5K views
Click