अयोध्या के नेशनल हाइवे पर बस पलटी, 3 की मौत; 30 यात्री घायल

39674

अयोध्या:———-
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 30 यात्री जख्मी हो गए हैं. घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी. दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पलटी बस को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई. क्रेन के जरिए लंबी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया जा सका। मौके पर जिलाधकारी नीतीश कुमार के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे घटना की सूचना मिलने पर चिकित्सकों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय इलाज हेतु पहुंचाया जा रहा है।

👁 39.7K views
39.7K views
Click