अयोध्या निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

16890

अयोध्या। यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियो जुट गए हैं.जिसको लेकर आज शहर के रीडगंज में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया.निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने फीता काटकर किया.इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति व कार्यालय प्रभारी आसिफ़ सिद्दीकी, वरिष्ठ सदस्य नदीम रज़ा सहित सैकडों में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर सभाजीत सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कामों को लोगो को बताएं नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करे।

वही चुनाव में प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यालय की स्थापना करने से जनसंपर्क में आसानी रहेगी साथ-साथ आप कार्यकर्ता जनता की समस्याओं से अवगत होकर उसका शीघ्र ही निवारण करने की कोशिश करेंगे।

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी में हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ लगे कड़ी मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकालेगी।

  • मनोज तिवारी

👁 16.9K views
16.9K views
Click