पत्रकारिता की आड़ में स्टिंग ऑपरेशन करवा कर धन उगाही

26316

अयोध्या। न्यूज1इंडिया के पत्रकार राघवेंद्र शुक्ल उर्फ़ ‘मिंटू’ के खिलाफ उनकी सहयोगी रही ज्योति जायसवाल ने त्यागपत्र देकर मोर्चा खोल दिया है।

आरोप लगाया है कि आरटीओ ऑफिस अयोध्या, पराग रेस्टोरेंट्स साहबगंज, गुप्ता होटल नया घाट, गुदड़ी बाजार स्थित एक हुक्का बार, शहर के स्थित कुछ अवैध मसाज पार्लर, कोतवाली नगर के हैदरगंज में नशीली दवाओं और सट्टा के अवैध धन्धे में भी ब्लैकमेलिंग कर मोटी कमाई।

स्टिंग ऑपरेशन और ब्लैकमेलिंग के बल पर कर धनउगाही के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है तथा दिया गया है।

राघवेंद्र शुक्ला पर कोरोनाकाल में भी युवा पत्रकार एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन लाखों रुपए के धन उगाही का आरोप थाना कोतवाली अयोध्या में अ० सं० 0274/20 धारा:- 420,406 आई०पी० सी० के तहत दर्ज मामला गवाह से कम नहीं है।

लोगों को चकमा देने के लिए आधार कार्ड भी देने मैं कोई कोताही नहीं करता है गलत पता, बताकर बहरूपिया बन शासन-प्रशासन को गुमराह, भी किया करता है ज्योति जयसवाल ने आरोप लगाया है कि वह तथाकथित पत्रकार अयोध्या के जानकी घाट पर अपना निवास आधार कार्ड में बताता है तथा वह नयाघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवास करता है।

पत्रकार ज्योति जायसवाल ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र देकर एस०एस०पी० महोदय अयोध्या, क्षेत्राधिकारी अयोध्या से शिकायत कर जांचोपरांत आरोपी के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराने की मांग की है उन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 26.3K views
26.3K views
Click