आसमान से बरसी आग, 44 °C पहुंचा अयोध्या का तापमान

1812

अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को एक बार फिर भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। दोपहर होते ही शहर का तापमान 44 °C के पार पहुंच गया। आसमान से बरसती आग और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात के तापमान में रविवार के मुकाबले 5 °C तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग का दावा है कि अभी कुछ दिनों तक यह स्थित बनी रहेगी। बारिश के आसार नहीं है।
सोमवार सुबह से ही सूर्य की किरणें आग बरसाना शुरू कर दिया। बढ़ते दिन के साथ ही पारा में भी इजाफा होता रहा। दोपहर यह आकड़ा 44 °C के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के माने तो पिछले पांच साल पहले बाद छह जून का इतनी गर्मी पड़ रही है। बीते चार साल छह जून का शहर का तापमान 40 °C के आसपास रहा। 2017 में छह जून का अयोध्या में 43°C तापमान दर्ज किया गया। इस बार गर्मी ने रिकार्ड बनाया है।
सोमवार को उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग बेहान नजर आए। पूर्वी हवा के चलते गर्मी में और इजाफा देखने को मिला। राम नगरी में गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तो वहीं फैजाबाद शहर की अधिकांश सड़कों पर एक दो आदमी ही दिखाई दे रहे थे। पूरे शहर में गर्मी का लॉकडाउन जैसा लग रहा था।


– मनोज तिवारी 

👁 1.8K views
1.8K views
Click