अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में जगद्गुरु रामानन्दाचार्य की 251 मीटर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाए जाने की माँग

22111

अयोध्या:-
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में जगद्गुरु रामानन्दाचार्य की 251 मीटर विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने की मांग उठी है।यह मांग तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी परमहंस आचार्य ने की है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य की जयंती की पूर्व संध्या पर तपस्वी सावन में आज धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जहां पर रामानंदाचार्य भगवान की पूजन अर्चन की गई व महाआरती उतारी गई।इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में 251 मीटर जगद्गुरु रामानंदाचार्य की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए। क्योकि जगद्गुरु रामानंदाचार्य कबीर दास, रैदास सहित अन्य के भी गुरु रहे हैं। इससे दलितों का सम्मान बढ़ेगा। इसलिए जरूरी है कि अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की मूर्ति जल्द से जल्द स्थापित की जाए।
इस दौरान अम्बेडकर नगर शिक्षक बच्चू लाल भारती ने भी कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में बिना जगद्गुरु रामानंदाचार्य की प्रतिमा स्थापना के मंदिर का निर्माण अधूरा माना जाएगा। इसलिए जरूरी है कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य की प्रतिमा वहां पर स्थापित की जाए, ताकि सबका सम्मान बढ़े।

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

👁 22.1K views
22.1K views
Click