अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो नवयुवतियों की मौत

10312

एक नदी में कूदी तो दूसरी फांसी के फंदे से झूली
लालगंज रायबरेली। लालगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित जनता बाजार के निकट सई नदी के पुल से छलांग लगाकर एक नवयुवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया तो वहीं दूसरी ओर सरेनी थाना क्षेत्र के रासी गांव में एक युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
जनता बाजार स्थित पुल से एक युवती को छलांग लगाते देख वहां हडकम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगो की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान गेंगासो निवासिनी जूबी(18) पुत्री कमर अहमद के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी राजेस सिंह ने बताया कि युवती के शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नही दी गई है। दूसरी घटना रासीगांव के लालू का पुरवा में हुई। यहां श्री प्रकाश की पत्नी प्रतिमा(28) का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। ससुरालीजनों आत्महत्या बता रहे हैं। जबकि मृतका की बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का मायका सेमरपहा के पूरे कैथन गांव में है। इसकी शादी विगत डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।

👁 10.3K views
10.3K views
Click