अवैध गांजा के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

22008

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली पुलिस ने बीती देर शाम गश्त के दौरान पांच किलो अवैध गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के विरुद्ध संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

शनिवार की देर शाम कोतवाली के एसआई आशीष मलिक व सौरभ मलिक हमराही सिपाही राजकुमार व धर्मेन्द्र के साथ गश्त कर रहे थे।दुसौती नहर पुल पर पुलिस को देखते ही पुल की तरफ आ रहे दो व्यक्ति वापस भागने लगे। जिन्हें पुलिस वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में पहले ने अपना नाम अजय सिंह व दूसरे ने चंद्रप्रकाश सिंह तथा कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव का निवासी बताया।जमा तलाशी में अजय सिंह के पास से तीन किलो व चंद्र प्रकाश के पास से दो किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस अवैध गांजा के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। जहां दोनों के विरुद्ध विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को उन्हें जेल भेज दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 22K views
22K views
Click