अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

18991

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों से शस्त्र बरामदगी एवं अपराधिक गतिविधियों को कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान के अऩुपालन में बुधवार को सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व हर्षिता गंगवार क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के निकट पर्यवेक्षण में भास्कर मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड द्वारा गठित टीम के उ0नि0 शेरे आलम खां द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर धर्मेन्द्र यादव उर्फ कट्टू पुत्र कोमल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी रावतपुरा खुर्द थाना कुलपहाड़, बृजेन्द्र सिंह यादव पुत्र प्रेम सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुगिरा थाना कुलपहाड़ को ग्राम रावतपुरा खुर्द की गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 देशी तमंचा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर, एवं 3 जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 19K views
19K views
Click