अवैध शराब बनाने की अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो को किया गिरफ्तार

28011

रायबरेली-अवैध शराब के निर्माण,बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी और पुलिस विभाग की सयुक्त टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम बेहटा सातनपुर अतरी एवं उन्नत खेड़ा में अवैध कब्ची शराब बनाने के अड्डो/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।


दबिश के दौरान 38लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 220 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02अभियोग आबकारीं अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 28K views
28K views
Click