रायबरेली:- जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उपभोगताओं को अवैध शराब से बचाने, निर्धारित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराने हेतु आबकारी विभाग द्वारा यूपी एक्साइज सिटिजन नाम से एक सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
इस ऐप के माध्यम से शराब की बोतल पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके उसकी प्रमाणिकता की जांच, ब्रांड, कीमत (MRP), बैच नम्बर और उत्पादन की तारीख की पुष्टि की जा सकती है और एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर शिकायत भी की जा सकती है। इसके साथ ही विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर-14405 एवं व्हाट्सऐप नम्बर-9454466019 जारी किया गया है, जिस पर आम लोगों द्वारा ओवर रेटिंग, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के संबंध में सूचना और शिकायत उपलब्ध कराई जा सकती है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


