अव्वल आने का श्रेय बेटियों ने माता-पिता और अपने खेल प्रशिक्षक को दिया

10962

जगतपुर, रायबरेली। जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर की छात्राओं का दबदबा रहा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर को खागीपुर सांडवा में किया गया था जिसमें जिले भर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में अंडर-19 राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में कालेज की छात्रा काजल कक्षा 12 को प्रथम स्थान स्मृति सिंह कक्षा 11 को द्वितीय स्थान तथा चांदनी सिंह कक्षा 12 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

जबकि अंडर 17 में लक्ष्मी कक्षा 10 को प्रथम स्थान शिवांगी वर्मा कक्षा 12 को द्वितीय स्थान एवं मनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, अंडर 14 प्रतिस्पर्धा में नैना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यालय में सभी बच्चों एवं समस्त स्टाफ के द्वारा इनका सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रबंधक श्री हरचंद बहादुर सिंह ने भी शुभकामनाएं दी वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट श्री सत्येंद्र कुमार ने कहां की सच्ची लगन एवं निष्ठा से किए गए कार्य में सफलता जरूर मिलती है।

इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक ओम प्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह एवं खेल अध्यापक संतोष कुमार सिंह के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

👁 11K views
11K views
Click