असोथर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया

11559

फतेहपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में असोथर थाना क्षेत्र में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना असोथर पुलिस को वांक्षित/वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गौरतलब है कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना असोथर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी अभियान के तहत आज थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव व निरीक्षक विनोद कुमार यादव द्वारा एक नफर वारण्टी लालसिंह उर्फ लाल जी पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम समतपुर मीरपुर मजरे सातोधरमपुर थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 46 वर्ष सम्बन्धित NBW केस न0 3519/2021 मु0अ0सं0 49/20 धारा 4/10 उत्‍तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 बनाम शिवदास आदि थाना थरियांव, फतेहपुर तथा प्रशि0 उ0नि0 आनंद कुमार सिंह द्वारा दो नफर वारण्टीगण . चन्द्रसेन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 सुमेर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, व प्रेमलाल शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला उम्र करीब 33 वर्ष निवासीगण ग्राम बेर्राव थाना असोथर जनपद फतेहपुर, सम्बन्धित NBW क्रमशः केस न0 152/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम चन्द्रसेन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 सुमेर सिंह थाना असोथर, फतेहपुर व केस न0 474/14 धारा 325/323/504/506 भदावि0 बनाम प्रेमलाल शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला थाना असोथर, फतेहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

👁 11.6K views
11.6K views
Click