आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने क्यों करी गुप्त बैठक

30285

सलोन(रायबरेली) : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों से नाराज होकर चुपचाप गुप्त रूप से बैठक की।यह बैठक तहसील से लगभग सौ मीटर दूर बाबा माधव दास मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक राकेश कुमार शुक्ला, जिलामंत्री सुनीता त्रिपाठी और जिला संगठन मंत्री ने की।बैठक में सलोन परियोजना क्षेत्र से आई दूरदराज की कार्यकत्रियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि सितम्बर-अक्टूबर 2024 में लगभग 50 कार्यकत्रियों का मानदेय अब तक नहीं मिला है।इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मई 2025 का एरियर भी बकाया है।नवनियुक्त कार्यकत्रियों में केवल 6 को मानदेय मिला है।जबकि लगभग 40 कार्यकत्रियों को सात माह बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।इसके अतिरिक्त जनवरी 2025 से पीएलआई से जुड़ी सुविधाओं का लाभ भी कार्यकत्रियों को नहीं मिल रहा है।कार्यकत्रियों का कहना है कि समीक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्य समय पर न होने के कारण वे वंचित रह गई हैं।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व ब्लॉक संरक्षक सुधांशु को निजी कारणों से संगठन को समय न देने पर हटाकर उनके स्थान पर अनुज मिश्रा पुत्र रबिन्द्र भूषण मिश्रा, निवासी केशवापुर सलोन को नया ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया जाए।कार्यकत्रियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सलोन पर कार्यकत्रियों के प्रति अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गहरा रोष व्यक्त किया और इसे निंदनीय बताया।इस संबंध में सीडीपीओ सतीश कुमार ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। वहीं, डीपीओ विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति प्रदर्शन करना गलत है, कार्यकत्रियों को पहले विभागीय अधिकारियों को सूची उपलब्ध करानी चाहिए, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 30.3K views
30.3K views
Click