आईटीआई मार्ग पर सपा नेता जाबेद खान करवा रहे सड़क निर्माण

17351

जनता विद्यालय से आईटीआई जाने वाला मार्ग से दो जिले के नागरिकों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी-राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से जुड़ा आईटीआई मार्ग जो जनता विद्यालय तथा भारतीय स्टेट बैंक के बगल से निकलता है। और बाराबंकी जिले के हजारों गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग पर 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे हो गये थे।लबालब पानी भरा हुआ था और राहगीर इसी में गिर कर चोटिल हो रहे थे , कहने के लिए जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग का मनरेगा योजना से दुरुस्ती करण तो करवा दिया था लेकिन धरातल पर इस मार्ग पर गहरे गड्ढों और तालाब नुमा सड़क के अलावा और कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था यह सडक मार्ग तालाब का रुप धारण किये हुये था , विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटने वाले जनप्रतिनिधियों के झूठ बोलने के सिवा और कोई काम नहीं है झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं , इस मार्ग को वर्ष 2012 में कच्चा निर्माण समाजसेवी जावेद खान द्वारा अपने निजी धन से करवातें हुए इस मार्ग पर मिटटी डलवा कर कंकड़ पत्थर डलवा कर इस मार्ग का निर्माण अपने निजी पैसे से करवाया था । और बाराबंकी जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई के समक्ष जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था तो इस मार्ग को लेकर भी उनकी काफी किरकिरी हुई थी।चुनाव जीतने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के हिस्से का डामरीकरण हैदरगढ विधायक बैजनाथ रावत ने करवा दिया वहीं अमेठी जिले की उबड– खाबड़ सड़क आज भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही थी अमेठी जिले की इस खराब सडक का निर्माण कराये जाने की माँग प्रदेश सरकार, अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा , राज्य मंत्री सुरेश पासी , नोडल अधिकारी, अमेठी जिला अधिकारी अरुण कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सिंहपुर , उपजिलाधिकारी तिलोई आदि से की गई थी परन्तु यह मार्ग उपेक्षा का शिकार बना हुआ जब यहां के नागरिकों ने सपा नेता तिलोई बिधानसभा के प्रभारी एमएलसी प्रतिनिधि से निर्माण कराने की बात कही तो उन्होने जेसीबी मशीन भेजवाकर आईटीआई जाने वाली सडक पर ट्रैक्टर – ट्रालियों से मिट्टी से कच्ची सडक का निर्माण शुरू करा दिया एक दिन मे 1 किमी का काम करवाया है जो अभी भी जारी है , यह सडक राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से जोडने के लिए वर्तमान मे निर्माण कार्य चल रहा है ,क्षेत्रीय जनता इस कार्य की भूरि– भूरि प्रशँसा कर रही है ।

बोले जाबेद खान —— :

सपा नेता तिलोई विधानसभा प्रभारी जाबेद खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परेशान जनता की परेशानियों को देखते हुए मैंने इस सडक के निर्माण कराने के लिए बागडोर सँभाली है जो पूरा किया जा रहा है।

👁 17.4K views
17.4K views
Click